किशोरी से छेड़खानी की और उसके भाई को पीटा, मनबढ़ युवकों की पुलिस कर रही है तलाश
गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के मुड़ेरी गढ़वा टोला कर्बला पर गुरुवार को बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ छात्रों ने घर पर चढ़कर उसके भाई को बुरी तरह से पीट दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
पिपराइच कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ रही छात्रा के साथ बगल के गांव खझवां निवासी लड़के पिछले कुछ दिनों से छेड़खानी कर रहे थे। यह बात लड़की ने अपने भाई से बताई। बुधवार को भाई ने मनबढ़ छात्रों को समझाते हुए आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी। इस बात से नाराज युवकों ने अपने दोस्तों को साथ लड़की के घर पर चढ़कर उसके भाई पर हमला कर दिया। पुलिस ने लड़की के भाई की तहरीर पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।